Friday, May 16, 2008

धोनी ने सचिन को और सचिन ने धोनी को पटखनी दी

मैं सचिन को पसंद करता हू। मैं सचिन की इज्जत करता हू। लेकिन मैं धोनी का फैन हू। मिस्टर कूल कप्तान को मैं नही कई लोग पसंद करते हैं। उनकी इज्जत करते हैं और उनके फैन भी हैं। मजेदार वाकया हुआ है। मेरे दो अलग अलग दोस्त एक झारखण्ड के गोमो से और दूसरे महाराष्ट्र के नासिक से। जिस मैच से सचिन ने वापसी की उस मैच में दोनों अपने राज्य के उलट कप्तानों की जीत की दुआ मांग रहे थे

नासिक वाला दोस्त धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और गोमो वाला दोस्त सचिन की टीम मुम्बई इन्डियंस को सपोर्ट कर रहा था।

बचपन से पढ़ा करता था की भारत में अनेकता के साथ एकता है। यही है इसका मजमून।

प्लेस मुझसे न पूछे की मैं किसे सपोर्ट कर रहा हू :)

Saturday, May 10, 2008

झारखण्ड एक्सप्रेस ख़बर बना सकती है!!!

आप कहेंगे की ऐसा क्या होने वाला है कि ख़बर बन जायेगी... पढने वाले अगर झारखण्ड एक्सप्रेस के बारे में जानते होंगे तो मेरी बात से वाकिफ रखेंगे, शर्तिया कह सकता हू।

पुरानी दिल्ली से हटिया को जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस आज पहली मर्तबा राईट टाइम पर जायेगी। झारखण्ड से जाने वालो के लिए यह ख़बर से कम नही है। अमूमन यह ट्रेन ३ घंटे लेट होती है। और ज्यादा से ज्यादा का पता नही ...

ऐसा क्यों होता है यह तो लालू यादव जाने या विभाग के लोग... लोगो को बड़ी परेशानी होती है

Friday, May 9, 2008

दिल्ली में JH-01, देख कर कितना सुकू मिलता है

.... लगता है जाकर गाड़ी चलाने वाले से रोक कर पुछू, आप झारखण्ड में कहा से हैं??? JH-01 रांची में गाडियों का नम्बर प्लेट होता है, मतलब की गाडियों का रजिस्टेसन नम्बर। बड़ा अच्छा अच्छा सा लगता है। दिल्ली में रहते हुए ७ साल हो गए लेकिन अपनी मिटटी का तो नम्बर प्लेट भी लुभाता है । आपको भी अपने शहर का नम्बर लुभाता होगा, बाहर में.... है ना....

Thursday, May 8, 2008

झारखण्ड को जानिए



आह... अब थोड़ा शांत हू... मैंने इसे लेकर कई दिनों से सोच रहा था... कुछ ऐसा बनाऊजिससे ये बता सकू की संविधान में भारत का २८ वा राज्य, झारखण्ड क्या है??


धोनी, जमशेदपुर, यशवंत सिन्हा, कोयला की खदाने, एनएच-३३ सब कुछ मिलेगा। दशम, हुन्डरु, हिरनी तक, रांची घाटी से लेकर कोडरमा घाटी तक। मुंडारी और खोरठा भी दिखाने की कोशिश करेंगे


वहा की भाषा, संस्कृति ... जोहार का मतलब :) लोग मुझसे पूछते ये जोहार का मतलब क्या होता है?? यह ब्लॉग यही बताने के लिए बनाया गया है की लोगो को झारखण्ड से रूबरू कर सके...


मैं अपने कुछ झारखण्ड के दोस्तो को इसके लिए लिखने के लिए मना रहा हू । मुमकिन हैं वो लिखने के लिए तैयार हो जायेंगे। आशा है हम एक सच्चा झारखण्ड दिखा पाए??


राजेश रोशन